राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीएम योगी ने सुरक्षा में तैनात कर्मी ने हार्ट अटैक से तोड़ा दम, परिवार में शोक की लहर

by | Dec 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के निवासी इंस्पेक्टर की सोमवार देर रात लखनऊ में अचानक मौत हो गई। यह घटना सीएम योगी की सुरक्षा में ड्यूटी के दौरान हुई। इस खबर से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके गांव बाबूपुर में शोक का माहौल छा गया। इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव के रहने वाले थे।

50 वर्षीय अखिलेश उमराव उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान (UP News) में लखनऊ में तैनात थे। सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे सीएम योगी के आवास पर सुरक्षा में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें एसजीपीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, यूपी STF और पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन में 3 आतंकवादी को किए ढेर

ये भी देखें : Delhi में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशी |

अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक था। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में मातम पसर गया, और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना के बाद सीएम आवास में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शव को उनके पैतृक गांव रवाना किया गया। मंगलवार सुबह गांव पहुंचते ही शोकाकुल इलाकाई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोपहर में नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर