राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : पीएनबी और कैनरा बैंक समेत कुल 48 हजार करोड़ की रकम बैंकों की वसूली में फंसी

by | Sep 26, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश में बैंकों द्वारा दिए गए ऋण की वसूली की स्थिति चिंताजनक है। रिपोर्ट के अनुसार रिकवरी सर्टिफिकेट में 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि फंसी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 7800 करोड़ रुपये पंजाब नेशनल बैंक और 7700 करोड़ रुपये केनरा बैंक के हैं। इसके विपरीत आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है जिनकी कुल वसूली केवल 85 करोड़ रुपये है।

तहसीलों में 12.89 लाख से अधिक वसूली प्रमाण पत्र लंबित हैं जिनमें बैंकों की राशि फंसी हुई है। बैंकों ने तहसील स्तर पर सहयोग के लिए शासन से अनुरोध किया है और संबंधित जिलाधिकारियों को सूची भी भेजी है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बैंकों का कहना है कि सरफेसी एक्ट के तहत वसूली में जिलाधिकारियों से सहयोग नहीं मिल रहा है जिसके कारण 6478 मामले अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

ये भी पढ़ें : Saharanpur News : फर्जी महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर करती थी वसूली

इस बीच राजस्व परिषद ने बैंकों की फंसी हुई राशि की वसूली और बंधक संपत्तियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की है। इस पोर्टल के माध्यम से लंबित वसूली के मामलों का निस्तारण किया जाएगा जिससे प्रक्रिया को तेज करने की उम्मीद है।

बैंक  कुल आरसीरकम
आर्यावर्त बैंक3178126925 करोड़
बैंक आफ बड़ौदा52585 2913 करोड़
बैंक आफ इंडिया 47878818 करोड़
बड़ौदा यूपी बैंक 179902 5401 करोड़
केनरा बैंक1216287717 करोड़
सेंट्रल बैंक11036788 करोड़
इंडियन बैंक75116 3139 करोड़
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक  837702170 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक 168828 7810 करोड़
स्टेट बैंक आफ इंडिया143206 3494 करोड़
नैनीताल बैंक  213 822 करोड़
यूनियन बैंक47590 4729 करोड़

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर