UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव का मामला है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग में हो रहे है लापरवाही की खबर मिली है।
बता दें कि सोनभद्र जिले के स्वास्थ्य विभाग में हो रही लापरवाही की एक-एक कर सारी पोल खुल रही है।
ये भी देखें : Breaking News : अमृतपाल और राशिद ने ली सांसद के तौर पर शपथ… | Latest News | |Viral |
मरीज के भतीजे ऋषि ने बताया
बताया जा रहा है कि सोनभद्र (UP) स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को ट्राली पर अस्पताल ले जाया गया। वही, मरीज के भतीजे ऋषि ने बताया कि अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस सेवा के 108 नंबर पर फोन किया था। फोन पर सूचना देने के बाद उन्होंने कहा कि महज 10 मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंच जाएगी। लेकिन 10 मिनट नहीं आधे घंटे तक इंतजार किया पर वहां कोई एंबुलेंस नहीं आई।
जिसके बाद मजबूरन पीड़ित महिला को रिक्शा ट्राली पर रखकर अस्पताल पहुंचाया गया।
ये है मामला
आज सुबह सोनभद्र (UP) में एक महिला को सांप ने काट लिया, सांप के काटने के कारण वह दर्द से तड़पने लगी। जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस का बहुत देर तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। उसके बाद पीड़ित महिला को रिक्शा ट्राली पर रखकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल की इस लापरवाही से महिला को कुछ भी हो सकता था, फिलहाल महिला का इलाज जारी है।


