UP News : भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना ‘केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना’ की आधारशिला रखी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना के महत्व को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस लोक-कल्याणकारी परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी, साथ ही हरित ऊर्जा का उत्पादन भी होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ (UP News) ने अपने पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर उनके विजन के अनुरूप आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेंगी, हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा और नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं और उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जनता को इस उपहार के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”


