राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : नए आपराधिक कानूनों के लेकर सीएम योगी ने की अधिकारियों संग मीटिंग, दिए कई निर्देश

by | Dec 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई 2024 से लागू तीन नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण मार्च 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानूनों को लागू करने के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदारी को जल्द से जल्द पूरा करने और इनके बारे में व्यापक जनजागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया है।

अधिकारियों ने बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि सभी आईपीएस, पीपीएस, थानाध्यक्ष, और तकनीकी स्टाफ को नए कानूनों का 100% प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निरीक्षकों के 99%, उपनिरीक्षकों के 95%, और हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल के 74% कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस प्रशिक्षण को समय पर पूरा करने पर बल दिया।

महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री ने वहां नए कानूनों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी लगाने और श्रद्धालुओं को छोटे वीडियो के माध्यम से इनके लाभों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष उपलब्धियों और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने वाले मामलों को प्रचारित किया जाए।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल में ASI ने किया कृष्ण कूप का सर्वे, कल्कि विष्णु मंदिर में खुदाई जारी

ये भी देखें : संसद में धक्का-मुक्की पर बोलीं SP MP Dimple Yadav, BJP को दहराया जिम्मेदार

योगी आदित्यनाथ ने फॉरेंसिक की भूमिका को अहम बताया और सभी जिलों में एक और नई फॉरेंसिक मोबाइल वैन की सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया, ताकि नए कानूनों के क्रियान्वयन में कोई कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने कारागारों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट्स की स्थापना और थानों पर विवेचकों एवं अभियोजन अधिकारियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उपकरणों की खरीद प्रक्रिया मार्च 2025 तक पूरी हो जाए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर