राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : खाने-पीने की चीजों में थूक मिलाने जैसे मामलों को लेकर सख्त सीएम योगी, कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

by | Sep 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश के होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की गहन जांच और सत्यापन के लिए आदेश दिए हैं।

उनका उद्देश्य आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जूस, दाल और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और अन्य गंदगी की मिलावट की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए ठोस प्रबंध करने का निर्देश दिया। इसके तहत सभी खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी और वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Ghazipur : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर, जानिए किस मामले में था वाछिंत

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा यह कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। साथ ही, खान-पान के प्रतिष्ठानों पर संचालक, प्रोपराइटर और मैनेजर के नाम व पते को प्रमुखता से डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है, ताकि न केवल ग्राहकों के बैठने के स्थान, बल्कि अन्य क्षेत्रों की भी निगरानी की जा सके।

मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि खाद्य पदार्थों को तैयार करते समय संबंधित व्यक्ति मास्क और ग्लव्स का उपयोग करें। नियमों की अवहेलना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जा सकें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर