राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : ट्रेन को पलटाने की साजिश फिर हुई नाकाम, जानिए कैसे लखनऊ में ट्रेन को डिरेल करने का था प्लान

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। रेलवे ट्रैक पर एक लकड़ी का टुकड़ा पाया गया, जो चलती ट्रेन से टकरा गया। यह घटना लखनऊ से नई दिल्ली रेल मार्ग पर हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मलिहाबाद और काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखा गया था। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में यह लकड़ी का टुकड़ा फंस गया था। यह टुकड़ा दो फीट लंबा और 10 किलो वजन का था।

जब यह टुकड़ा ट्रेन से टकराया, लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी (UP News) जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद स्टेशन मास्टर को अप और डाउन ट्रैक के लिए चेतावनी जारी की गई। जांच के दौरान अप ट्रैक पर भी लकड़ी की टहनी मिली, जिसके कारण करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

इसके पहले भी उत्तर प्रदेश के कानपुर में इसी तरह की एक घटना हुई थी। भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे हुए भरे गैस सिलेंडर से टकराने से बच गई थी। ट्रेन 100 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी, लेकिन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक लिया।

रायबरेली में भी एक मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश की गई थी। वहां मालगाड़ी एक सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रायबरेली के लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास घटी थी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर