UP News : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे अनस की तलाश नोएडा पुलिस ने तेज कर दी है। उनको ढूंढने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। जगह-जगह पर विधायक और उनके बेटे की तलाशी कर रही हैं। उनको ढूंढने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन बनाया है। नोटिस भी जगह जगह पर चिपका गया है। बीते शनिवार को नोएडा पुलिस ने उनके ओखला के आवास पर पहुंचकर नोटिस भी चिपकाया। यह नोटिस जांच के दौरान विवेचना में शामिल होने के लिए सिर्फ चिरकाया गया है।
नोएडा के सेक्टर फेज 1 थाना में झगड़ा, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं पर केस (UP News) दर्ज किया गया है। विधायक अमानतुल्लाह को पुलिस जनसभाओं और कार्यक्रमों में भी पहुंचने का इंतजार कर रही है। विधायक और उनके बेटे का फोन कई दिनों से बंद बता रहा है। दोनों जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बार बार पुलिस अमानतुल्लाह से संपर्क करने की कोशिश कर रही है
सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट का वीडियो
इस क्रम में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह के घर जा कर भी उनसे कई बार मिलने की भी कोशिश की, लेकिन दोनों पिता और बेटे कोई भी घर पर नहीं मिले। नोएडा पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुए झगड़ा, मारपीट मामले में अब तक CCTV और गवाहों के बयान जुटा लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट के दौरान विधायक अमानतुल्लाह के बेटे अनस और उसके बाद पेट्रोल पंप के लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बता दें कि अमानतुल्लाह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज एफआईआर में और भी धाराएं बढ़ाने की बात कर रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि थाना नोएडा के सेक्टर फेज 1 इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीते मंगलवार सुबह के समय ओखला (UP News) से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के बेटे अनस ने गाड़ियों की लाइन तोड़कर जल्दी ईंधन भरवाने की कोशिश कर रहें थे। पेट्रोल पंप कर्मियों के रोकने पर उसने मारपीट शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमानतुल्लाह भी पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद विधायक अमानतुल्लाह और बेटे अनस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। बता दें कि यह घटना नोएडा सेक्टर 95 के पेट्रोल पंप की है.


