राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी के इस जिले में दुकानदार ने फ्री में नहीं दिया चिकन तो दो युवकों ने चला दी गोली

by | Jan 8, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP News : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मुख्यालय के पास दो युवकों ने चिकन दुकान के दुकानदारों पर गोली चला दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं।

यह मामला जिले के सदर (UP News) कोतवाली क्षेत्र के पास का है, जहां देर रात दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक चिकन दुकान पर फायरिंग की। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले दोनों युवक बिना पैसे दिए चिकन लेना चाह रहे थे, लेकिन दुकानदार के इनकार करने पर विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर दोनों ने मंगलवार देर रात गोलीबारी की।

ये भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना

ये भी देखें : CM Atishi का BJP पर आरोप, “चुनाव की घोषणा होते ही मुझे सीएम आवास से निकाल कर बाहर फेंक दिया”

घटना के बाद आसपास के दुकानदार भी दहशत में आ गए। हालांकि, दोनों युवक गोली चलाने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया और दुकानदारों की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10:15 बजे मिट मंडी रोड के समीप हुई। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान प्रेम प्रकाश सिंह और सुधाकर सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर