राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जताया आभार, विधायक पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

by | Aug 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मथुरा, मुख्य खबरें

UP News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा विधायक द्वारा उन्हें भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहे जाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी धन्यवाद दिया है जिन्होंने मथुरा के भाजपा विधायक द्वारा लगाए गए गलत आरोपों का जवाब देकर बसपा प्रमुख की ईमानदारी की सच्चाई सामने रखी है।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सपा अध्यक्ष ने विधायक के दावे का जवाब देकर बसपा प्रमुख की ईमानदारी को स्पष्ट किया है, इसके लिए पार्टी आभारी है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा विधायक ऐसा कर रहे हैं क्योंकि उनकी भाजपा में कोई अहमियत नहीं रह गई है और वे अनावश्यक बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

भाजपा को चाहिए कि इस विधायक के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अगर वह मानसिक रूप से बीमार है, तो उसका इलाज भी किया जाए। अन्यथा, यह माना जा सकता है कि इसके पीछे भाजपा का कोई षड्यंत्र हो सकता है। मायावती ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा अपने विधायक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो उनकी पार्टी इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनावों और 10 उपचुनावों में देगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर