UP News : उत्तर प्रदेश में इस साल धान खरीद ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक 7.28 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले साल की तुलना में 1.49 लाख मीट्रिक टन अधिक है। वर्ष 2023-24 में 25 नवंबर तक 5.79 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। किसानों को 1464 करोड़ रुपये का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों (UP News) का सकारात्मक प्रभाव माना जा रहा है।
खाद्य-रसद विभाग की सक्रियता और भुगतान में तेजी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य-रसद विभाग के अधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे खरीद प्रक्रिया को प्रोत्साहन मिला है। अब तक कुल 105439 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 31 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी तक जारी रहेगी।
ये भी पढें : 26 Nov Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय
ये भी देखें : BSP supremo Mayawati का बड़ा ऐलान, EVM में धांधली के कारण बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव
किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर
किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या से बचाने के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। किसान इस पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, जनपदों के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी और ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क किया जा सकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले और उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


