UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मुख्य डाकघर में सीबीआई के छापे के बाद पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसे दफ्तर के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया।
सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए कुछ कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार शाम को बुलंदशहर के मुख्य डाकघर पर छापा मारा और देर रात तक दस्तावेजों की जांच की। छापे के दौरान पोस्ट ऑफिस सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह से सुबह चार बजे तक पूछताछ की गई। छापे के बाद सीबीआई ने कई दस्तावेज अपने साथ ले लिए।
ये भी पढ़ें : आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन को Akhilesh Yadav का समर्थन, दोहराई डॉ अंबेडकर की बात – संविधान में परिवर्तन लाने वाला नियत …
ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |
टीपी सिंह ने अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर लौटकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने सुसाइड नोट में बताया कि 16 फरवरी 2021 को मुख्य डाकघर (UP News) का कार्यभार संभालने के बाद उन्हें कई कर्मचारियों द्वारा अनियमित कार्य करने के लिए दबाव डाला गया।
उन्होंने अपने नोट में सुरेश कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह, बनवारी लाल और टेकचंद को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। टीपी सिंह ने यह भी लिखा कि सुरेश चंद्र ने उनके कार्यालय में जानबूझकर उन पर हमला किया। पुलिस सुसाइड नोट के साथ-साथ इस घटना एवं आत्महत्या के सभी पहलुओं और एंगल की जांच कर रही है।


