राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी सरकार की ये नई योजना बिजली व्यवस्था को करेगी आधुनिक और दुरुस्त

by | Jun 28, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ ही विस्तार योजनाओं पर 43 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है। इस वृहद योजना के तहत प्रदेश की पांचों विद्युत वितरण कंपनियों के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं।

विभिन्न जिलों के लिए योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जिनमें वाराणसी के लिए 1309 करोड़ रुपये, मध्यांचल के लिए 10146 करोड़ रुपये, पूर्वांचल के लिए 8759.87 करोड़ रुपये, दक्षिणांचल के लिए 12300 करोड़ रुपये, पश्चिमांचल के लिए 10563 करोड़ रुपये और केस्को (कानपुर) के लिए 1198 करोड़ रुपये की योजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Lucknow News : महिला को डिजिटली अरेस्ट कर ठग लिए 2.71 करोड़ रुपए

इसके अतिरिक्त, पूर्वांचल, मध्यांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तहत 917 करोड़ रुपये का निवेश घरों के विद्युतीकरण में हो रहा है। इन योजनाओं में स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन प्रॉसेस, अंडरग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, और विद्युतीकरण तथा आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए धनराशि का उपयोग किया जा रहा है। ये योजनाएं बिजली वितरण में सुधार करने के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने का उद्देश्य रखती हैं।

ये भी देखें : Delhi Weather : दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा | News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर