राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : पति की रोक-टोक से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया की दीवानगी बनी कारण

by | Dec 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक नवविवाहिता की मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया की बढ़ती लत और इसके परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महोबा के जुखा इलाके में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता, जुलैखा, ने अपने पति के रील बनाने से मना करने पर दुखी होकर आत्महत्या कर ली।

जुलैखा की शादी सात महीने पहले शफीक नामक व्यक्ति से हुई थी। शफीक महोबा मुख्यालय के जुखा इलाके में किराए के मकान में रहकर अंडे का ठेला लगाने का काम करता है। शादी के बाद से जुलैखा का इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक बढ़ गया, जिसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

घटना की रात, शफीक जब काम से घर लौटा, तो उसने देखा कि जुलैखा खाना बनाने की बजाय इंस्टाग्राम पर रील बना रही थी। इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई। शफीक ने बताया कि खाने के बाद वे सोने चले गए, लेकिन देर रात जुलैखा घर से अचानक गायब हो गई।

सुबह काफी खोजबीन के बाद जुलैखा का शव महोबा-खजुराहो रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। शफीक का कहना है कि रील बनाने से मना करने पर जुलैखा ने यह कदम उठाया।

मामले की सूचना (UP News) मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सैलरी का मुद्दा लेकर पहुंचे केजरीवाल के घर, जानिए आगे क्या हुआ

ये भी देखें : ‘बुआ जी सबका ख्याल रखिएगा’, जब सपा MLA Naseem Solanki ने Kanpur Mayor Pramila Pandey से कही यब बात

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर