राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : मनरेगा के तहत उत्तर प्रदेश ने प्राप्त 100 दिन रोजगार देने में प्रथम स्थान, डिप्टी सीएम ने केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स के माध्यम से दी जानकारी

by | Jan 20, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है। ग्राम विकास और समग्र ग्राम्य विकास विभाग के प्रभारी मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वर्ष 2024-25 में अब तक 3,13,076 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को रोजगार के लिए अपना गांव छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी रोजगार का जरिया बन रही है। मौर्य ने कहा कि राज्य की इस पहल ने ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें : Maha Kumbh Fire Accident News : महाकुंभ में लगी भीषण आग को लेकर PM मोदी ने CM योगी से की बातचीत

ये भी देखें : Italy की महिलाओं ने CM Yogi को सुनाया ‘शिव तांडव’, गदगद हुए मुख्यमंत्री

इसके साथ ही, ग्राम विकास विभाग ‘उन्नति योजना’ के तहत श्रमिकों को हुनरमंद बनाने का काम कर रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मनरेगा कामगारों को सिर्फ मजदूर बनकर नहीं रहना पड़े, इसके लिए उन्हें कुशल, हुनरमंद और योग्य बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह योजना उपमुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर