UP Police : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 4 लाख पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली गिफ्ट की घोषणा की है। सरकार ने वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी की है जिससे यह 3000 रुपये से बढ़कर लगभग 5100 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा आवास भत्ते (UP Police) में भी 25% की वृद्धि की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर ये घोषणाएं कीं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का बजट बढ़ाने का भी ऐलान किया। अब शहरी क्षेत्र के बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों को आवास भत्ते के रूप में 2400 रुपये मिलते थे, जो बढ़कर 3000 रुपये होगा।
ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षियों को मिलने वाला भत्ता 800 रुपये था, जिसे भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा, सब-इंस्पेक्टरों को हर तीसरे वर्ष मिलने वाला वर्दी भत्ता 7000 रुपये से बढ़कर 4900 रुपये हो जाएगा। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले 2019 में भी वर्दी भत्ते में वृद्धि की गई थी। नई बढ़ोतरी से इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के लगभग चार लाख पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा।
सीएम ने यह भी घोषणा की कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि दी जाएगी, यदि उनकी पत्नी और माता-पिता जीवित नहीं हैं। इसके साथ ही, पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए करीब 200 बहुमंजिला और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की भी घोषणा की गई है।


