राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का किया समर्थन

by | Nov 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Politics : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को राज्य में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवादित नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का समर्थन करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक बताया। मौर्य ने स्पष्ट किया कि भाजपा का आधिकारिक नारा ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’ है, और यह पार्टी की एकता और अनुशासन का प्रतीक है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह नारा मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के दिल की आवाज़ है। भाजपा में न मतभेद था न है और न होगा। मौर्य ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले को गालियों का गठजोड़ करार दिया और कहा कि भाजपा इसका जवाब उसी तरह देगी जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को दिया था।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की एकता से विपक्ष को “पेट में दर्द” क्यों हो रहा है और तंज कसते हुए इलाज कराने की सलाह दी। शनिवार को प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ के बयान पर टिप्पणी करने से मौर्य ने इनकार कर दिया था और इसे मीडिया द्वारा उन्हें लड़ाने की कोशिश बताया था। रविवार को उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस नारे का समर्थन कर भाजपा में किसी भी मतभेद की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

भाजपा के इन नारों के जरिए सत्तारूढ़ पार्टी ने उपचुनावों में एकता और संकल्प का संदेश देने की कोशिश की है। मौर्य और योगी के बयानों से यह साफ है कि भाजपा विपक्षी दलों की रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए अपने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दे रही है। नारा विवाद पर विपक्ष का जवाब क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर