UP Politics : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। यूपी में बीजेपी के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए एक तरफ विपक्षी पार्टियां गठबंधन बना रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां चुनावी जंग के लिए कमर कस रही हैं. इस सियासी घमासान के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनने की अटकलें तेज हैं.
दयाशंकर सिंह ने कहा ओपी बनेंगे मंत्री
उत्तर प्रदेश से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की. ओम प्रकाश राजभर के यूपी सरकार में मंत्री बनने के सवाल पर दयाशंकर सिंह ने कहा, ”राजभर एनडीए का हिस्सा हैं और हमारे सहयोगी हैं. आज वह विधानसभा में हमारे साथ बैठे थे. राजभर मंत्री रह चुके हैं.” पहले भी योगी सरकार में रह चुके हैं और वह जल्द ही फिर से मंत्री बनेंगे.” उन्होंने आगे कहा, ”जिस तरह लोग हमसे राम मंदिर की तारीख पूछते थे और हमने अब उन्हें तारीख बता दी है, उसी तरह ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने की तारीख भी जल्द सामने आ जाएगी.”
मंत्री पद पर नियुक्ति पर सस्पेंस बरकरार
जानकारी के मुताबिक योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकती है. हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई ठोस बयान नहीं आया है. ओम प्रकाश राजभर के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें चल रही हैं. ऐसी अफवाह है कि योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अपने मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव कर सकती है. ओम प्रकाश राजभर को योगी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा या नहीं इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. आधिकारिक घोषणा होने तक अनिश्चितता बनी रहती है।
ये भी देखें : Noida की सड़कों पर नोटों की बारिश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा video viral |


