राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : ओपी राजभर बोले “नहीं मिला राजपाठ तो नहीं मनाऊंगा होली…”

by | Feb 29, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

UP Politics : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अगर उन्हें राजपाठ नहीं मिला तो वे होली नहीं मनाएंगे (UP Politics)। उन्होंने कहा कि होली के दिन ही भर समाज का शासन गया था इसलिए वे भी होली नहीं मनाएंगे। गौरतलब हो कि राजभर को एनडीए में शामिल हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्हें यूपी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया है। बता दें कि ओपी राजभर पहले भी कई बार मंत्री बनाए जाने का जिक्र सार्वजनिक मंचों पर कर चुके हैं।

ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण

वह कई बार सार्वजनिक तौर पर अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने का जिक्र किया है। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग को लेकर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुहेलदेव पार्टी के सिंबल पर एक प्रत्याशी को चुनाव लड़ावाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उसकी सदस्यता को समाप्त कर देंगे। राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि ‘बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा।’

ये भी पढ़ें : Sandeshkhali News : पश्चिम बंगाल में शाहजहां शेख की गिरफ्तारी से छिड़ा राजनीतिक विवाद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर