राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather : कड़कड़ाती ठंड के बीच यूपी के कुछ इलाकों में इस दिन हो सकती है बारिश

by | Jan 7, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग

UP Weather : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक गिर चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक ज्यादातर जिलों में ठंड और कोहरे से राहत की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों में कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। विभाग का कहना है कि 11 जनवरी तक कुछ जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर सहित कई जिलों में आसमान में बादल हैं और कोहरे के कारण रात के समय दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो जाती है। ठंड के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। गलन भरी ठंड ने सड़कों पर भी आवागमन को प्रभावित किया है। कोहरे के चलते लखनऊ और वाराणसी जैसे कुछ जिलों में उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि लंबी दूरी की ट्रेनें भी निर्धारित समय से आठ घंटे तक देर से चल रही हैं। चिकित्सक भी ठंड के मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

प्रयागराज में महाकुंभ और बनारस में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वाले लोगों का ध्यान इन दोनों शहरों के मौसम पर है। मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादल और धुंध के कारण कुछ राहत मिली है, लेकिन शाम होते-होते गलन एक बार फिर महसूस होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में है, जिससे वहां बर्फबारी और बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोल्ड जेट स्ट्रीम की वजह से सर्दी की तीव्रता बनी हुई है, जो अगले 45 दिनों तक जारी रह सकती है।

सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पूर्व से आ रही नमी के कारण धुंध और बादल बने, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और गलन में कमी आई। हालांकि, जैसे ही शाम आई, पछुआ हवा ने गलन को फिर से हावी कर दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी और एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर