राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update: मिर्जापुर में 15 चुनाव कर्मियों की मौत, जानिए कैसा रहा वाराणसी समेत इन इलाकों का मौसम…

by | Jun 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में आने से विभिन्न राज्यों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें यूपी और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तैनात 25 कर्मचारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने 31 मई शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक 17 लोगों की मौत यूपी में हुई। इसके अलावा बिहार में 14, ओडिशा में 5 और झारखंड में 4 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है।

ये भी देखें : Delhi Water Crisis : दिल्ली में पानी की संकट का ये कारण, करने होंगे ये काम वरना बढ़ेगी मुस्किले |

लू लगने के कारण देश में 1,300 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। आईएमडी के अनुसार, देश में सबसे अधिक कानपुर मौसम विभाग केंद्र ने 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कई हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में स्थिति कुछ बेहतर होने का अनुमान लगाई गई है।

इस बीच, यूपी में अधिकारियों का कहना है कि लू लगने के कारण कम से कम 15 चुनाव कर्मियों की मौत हुई है। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण एवं आखिर चरण में यूपी सोनभद्र जिला और मिर्जापुर समेत 13 सीट पर शनिवार 1 जून को मतदान होना है।

ये भी पढ़ें : हाथों में तिरंगा और जुबान पर देश भक्ति गीत, रिटायर्ड सैनिक की हार्ट अटैक से मौत

मिर्जापुर की चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज बहादुर कमल ने कहा है कि अस्पताल में 13 चुनाव कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में 7 होमगार्ड जवान, 3 सफाई कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक चकबंदी अधिकारी, एक लिपिक और होमगार्ड का एक कर्मी शामिल है।

बता दें कि 31 मई शनिवार को सातवें चरण और आखिर चरण की मतदान के दौरान राज्य में भीषण गर्मी के पड़ने की संभावना है। दिन में तेज धूप के साथ वाराणसी समेत पूर्वांचल के इलाकों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहने की संभावना बताई जा रही है। कुछ जगहों पर तापमान 48 डिग्री तक भी पहुंच सकती है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर