UP Weather Update : सितंबर महीने का आधा समय बीतने के बावजूद उत्तर प्रदेश (यूपी) में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है और तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आज यानी बुधवार के लिए एक नया मौसम अनुमान जारी किया है, जिसमें राज्य के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, मैनपुरी, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, महराजगंज, इटावा, सिद्धार्थनगर, बदांयू, सीतापुर, हरदोई, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
आकाशीय बिजली के गिरने का अलर्ट
IMD ने आज (यूपी) गोरखपुर,संतकबीर नगर,बस्ती,कुशीनगर महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर,चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग की ओर से जारी इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ


