UP Weather Update : उत्तर प्रदेश (UP) के लोगों को प्रचंड और चिलचिलाती गर्मी से यूपी वाले को बारिश से राहत मिली है। मगर 8 जुलाई सोमवार से मॉनसून की रफ्तार और तीव्रता में कमी आई है। मॉनसून की वजह से तामपान में गिरावट हुआ है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र की मानें तो 11 जुलाई के बाद से प्रदेश में मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ लेगा और फिर झमाझम बारिश होगी। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि मॉनसून की तीव्रता कम होने के बाद क्या सूबे में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा या नहीं? तो बता दें कि बेशक मॉनसून की एक्टिविटी कम हुई हो, लेकिन बारिश का सिलसिला थमा नहीं है।
ये भी देखें : Hathras News : भोले बाबा की गिरफ्तारी पर मंत्री जयवीर सिंह | UP News | Latest News |
IMD के अनुसार इम जिलों में होगी बारिश
लखनऊ मौसम केंद्र (UP Weather Update) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 9 जुलाई को महाराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, देवरिया, कुशीनगर और इसके आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लखनऊ समेत पूर्व से लेकर पश्चिम यूपी (UP) तक बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
बता दें कि 8 जुलाई सोमवार को मॉनसून की तीव्रता कम होने के बाद प्रदेश (UP) के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 8 जुलाई सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, वहीं प्रयागराज में 35.9 डिग्री ,बलिया में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया।


