राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : मानसून की एंट्री से यूपी का मौसम हुआ सुहाना, इन इलाकों में IMD ने अलर्ट किया जारी

by | Jul 3, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ कई क्षेत्रों में हल्की हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। यूपी में मॉनसून की एंट्री के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश, तेज आंधी और साथ में कई स्थानों पर वज्रपात भी देखने को मिल रहा है। यूपी में हो लगातार हो रही बारिश से यूपीव्यासियों को गर्मी से राहत मिली है।

ये भी देखें : CM Yogi : अपने निकाल रहे योगी सरकार में खामी.. फिर विरोधी क्यों कर रहे तारीफ ? UP News | CM Yogi |

कई जगहों पर भारी बारिश के चलते जलभराव भी देखने को मिला है। इस वजह से यातायात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिला। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं IMD ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Hathras Satsang Stampede : हाथरस में अंधभक्ति बनी मौत की वजह, 121 की गई जान कई लोग घायल, FIR से क्या बात आई सामने?

IMD के अनुसार, मंगलवार 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश 135.8 मिलीमीटर बहराइच में हुई।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कुछ जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें आगरा, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कौशांबी, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, हाथरस, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली शामिल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर