राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

US Presidential Election : कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई पहली बहस, जानिए किन मुद्दों पर भिड़े दोनों प्रतिद्वंदी

by | Sep 11, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, विदेश

US Presidential Election : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान जोर पकड़ रहा है और इसी क्रम में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के बीच पहली बार डिबेट हुई। इस डिबेट के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। ट्रंप ने हैरिस पर आरोप लगाया कि यदि वह जीतीं, तो इजरायल के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

इसके साथ ही ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने की बात की। हैरिस ने जवाब में कहा कि ट्रंप को व्लादिमीर पुतिन द्वारा खा लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान एक दिलचस्प बात यह रही कि आठ सालों में पहली बार दोनों आमने-सामने आए तो गर्मजोशी दिखाई और हाथ भी मिलाया। डिबेट के दौरान गाजा के युद्ध पर भी चर्चा हुई।

कमला हैरिस ने दो-राज्य समाधान का समर्थन किया जबकि ट्रंप ने दावा किया कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो स्थिति इतनी खराब नहीं होती। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि हैरिस इजरायल और उसके अरब पड़ोसियों से नफरत करती हैं। हैरिस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह इजरायल के साथ खड़ी हैं।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : यूपी के बहराइच में आदमखोर पांचवें भेड़िया पकड़ने में वन विभाग सफल, एक और भेड़िया की खोज जारी

भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

इसके जवाब में हैरिस ने कहा कि यदि ट्रंप राष्ट्रपति होते तो व्लादिमीर पुतिन पहले ही कीव में होते और उनकी नजर बाकी यूरोप पर होती। उन्होंने चेतावनी दी कि एक तानाशाह से दोस्ती का परिणाम बहुत खराब हो सकता है। ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की जीत चाहते हैं। उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि वह युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं और इसे अमेरिका के हित में बताया।

डिबेट में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब ट्रंप ने बाइडेन सरकार की असफलताओं की चर्चा की। इस पर कमला हैरिस ने कहा कि ट्रंप बाइडेन के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। एक सवाल पर कि ट्रंप क्यों कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर टिप्पणी करते हैं, ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हैरिस की नस्ल क्या है और यह भी कहा कि कहीं पढ़ा था कि वह ब्लैक नहीं हैं। इस पर हैरिस ने इसे एक आपदा करार दिया और कहा कि ट्रंप उनकी नस्लीय पहचान का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर