राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vande Bharat : क्या लखनऊ और पटना के बीच जल्द ही चलने वाली है वंदे भारत, जानिए क्या कहती हैं रिपोर्ट्स ?

by | Nov 30, 2023 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Vande Bharat : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ने भारतीय रेलवे की दिशा और दशा में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। वंदे भारत ट्रेनों से अब तक लगभग सभी राज्य जुड़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है जो लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। यह वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच चलेगी जिससे दोनों राज्यों को फायदा होगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ेगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना के बीच चलेगी. ट्रेन लखनऊ से सुल्तानपुर और वाराणसी होते हुए पटना तक जाएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने इस सेवा के लिए रूट सर्वे पूरा कर लिया है। हालांकि लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की सही तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रेलवे बोर्ड ने इस रूट के लिए पटरियों के निर्माण का काम रेल कोच फैक्ट्री को आवंटित कर दिया है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : सुरंग ढही, काम रुका, क्या लापरवाही की जांच के बाद शुरू होगा काम या बंद की जाएगी परियोजना ?

सुपरहिट रही थी पहली वंदे भारत

गौरतलब है कि पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी जो सुपरहिट साबित हुई थी। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे प्रस्थान करती है। कानपुर और प्रयागराज होते हुए दोपहर 2 बजे के आसपास वाराणसी जंक्शन पहुंचती है, 3 बजे वाराणसी से प्रस्थान करती है और रात 11 बजे नई दिल्ली लौट आती है। इसके अतिरिक्त, वंदे भारत ट्रेन लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलती है। शाम को 7:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करके यह रात 9:15 बजे अयोध्या पहुंचती है, बाद में बस्ती, और अंत में रात 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचती है। इसके अलावा गोरखपुर से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होती है जो सुबह 10:20 बजे लखनऊ पहुंचती है।

यह भी देखें : Hyderabad में AIMIM Chief Asaduddin Owaisi ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर