राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Vande Bharat : जल्द मिल सकती है लखनऊ को तीसरे वंदे भारत की सौगात, यहां से लखनऊ के लिए चलेगी ट्रेन

by | Mar 5, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ, वाराणसी

Vande Bharat : लखनऊ से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी। लखनऊ और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) अगले हफ्ते पटरी पर उतर सकती है। प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का रैक पटना पहुंच चुका है जहां ट्रायल रन किया गया। सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक तैयार हैं। एक के बाद एक ट्रेन पटरी पर उतारी जा रही है। अयोध्या से होकर गोरखपुर से लखनऊ तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे पहले पटरी पर उतरी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद आनंद विहार से लखनऊ होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई।

ये भी देखें : Viral News : ऐसी अनोखी डोली नहीं देखी होगी कभी, BJP नेता की बेटी की विदाई देख हुए दंग | BJP |

इसी क्रम में अब लखनऊ से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्व मध्य रेलवे जोन को आवंटित की गयी है, जो पटना से चलकर लखनऊ तक जायेगी। ट्रेन का रैक पटना पहुंच चुका है जहां अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सोमवार को पटना और दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन के ट्रायल की अनुमति मिल गई है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना-आरा-बक्सर-दीदियु-अयोध्या से लखनऊ तक चलेगी। ट्रेन सुबह करीब छह बजे रवाना होगी और रात करीब साढ़े दस बजे तक लखनऊ पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें : Yogi Cabinet Expansion : जानिए योगी आदित्यनाथ की सरकार में कौन सा विभाग चाहते हैं ओम प्रकाश राजभर

अगले सप्ताह से दोनों ट्रेनें चलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इतना ही नहीं यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन भी चलेगी। पटना के लिए वंदे भारत की शुरुआत के बाद रेलवे प्रशासन का फोकस लखनऊ से देहरादून और मेरठ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने पर है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देश का इंतजार है। गौरतलब हो कि ये वंदे भारत सूबे के राजधानी की तीसरी वंदे भारत होगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर