Vande Bharat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 20 दिसंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में केवल छह दिन चलेगी मंगलवार को कोई सेवा नहीं होगी।
दिल्ली की यात्रा का समय
ट्रेन नंबर 22415 के साथ नई वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे वाराणसी से रवाना होगी। यह दो मिनट के संक्षिप्त ठहराव के साथ सुबह 7:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। कानपुर में रुकने के बाद ट्रेन सामान्य से पांच मिनट अधिक समय लेकर दोपहर 2:05 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली पहुंचेगी। नई वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे जिनमें दो एक्जीक्यूटिव क्लास कार और बाकी चेयर कार शामिल हैं।
वापसी की यात्रा का समय
इसी तरह ट्रेन संख्या 22416 दिल्ली से वाराणसी तक चलेगी, जो दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन चार मिनट रुकते हुए शाम 7:08 बजे कानपुर पहुंचेगी। यह कानपुर से शाम 7:12 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। गौरतलब है कि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी. 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. फिलहाल देश में इस तरह की 35 ट्रेनें चल रही हैं।
ये भी पढ़े : Firozabad: फिरोजाबाद में ट्रैक्टर ट्रॉली की बाइक से घातक टक्कर, 1 की मौत


