Varun Gandhi : रविवार रात बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की। पांचवीं सूची में सबसे चौंकाने वाला फैसला फायरब्रांड नेता वरुण गांधी को पीलीभीत सीट से बाहर करना है। वरुण गांधी के टिकट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। अब सबकी नजर इस पर है कि वरुण गांधी क्या फैसला लेंगे क्योंकि नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। पीलीभीत में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। बुधवार को नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है। बताया जा रहा है कि आज सपा और बसपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
दरअसल पिछले चार चुनावों से पीलीभीत लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। इस सीट से फिलहाल वरुण गांधी सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। उनके बयानों से काफी चर्चा हो चुकी है। हालांकि कुछ समय पहले उनके बयानों में नरमी आई थी लेकिन तब तक उनके टिकट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई। इनमें जितिन प्रसाद का नाम भी शामिल था। रविवार रात पार्टी ने सूची में जितिन प्रसाद के नाम पर मुहर लगा दी।
इसके साथ ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। वरुण गांधी (Varun Gandhi) का टिकट कटने के बाद नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। क्या अब वरुण गांधी दूसरी पार्टी में जाएंगे। दरअसल नामांकन के पहले दिन वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने भी नामांकन पत्र खरीदा था जो अब चर्चा में है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस का हाथ थामेंगे या फिर साइकिल की सवारी करेंगे। सपा में जाने की संभावना इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि गुरुवार को पीलीभीत लोकसभा सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया।
ये भी देखें : Holi 2024 : “मोदी जी खोया हैं, योगी जी ड्राई फ्रूट हैं” लखनऊ के गजब होली..
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता वरुण गांधी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी बड़े नेता हैं। अगर सपा मुखिया पीलीभीत से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वह बिना कुछ कहे अपनी उम्मीदवारी छोड़ देंगे। हालांकि बयान वायरल होने के कुछ देर बाद भगवत सरन ने वीडियो में इस बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। नवाबगंज के अहमदाबाद गांव निवासी भगवत सरन गंगवार सपा के कद्दावर नेता हैं और प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने इस बार उन्हें पीलीभीत लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
बुधवार को टिकट की घोषणा के बाद भगवत सरन ने गुरुवार को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि उनका स्वभाव राजनीतिक से ज्यादा आध्यात्मिक है। उनके गुरु ने कहा है कि परेशान लोगों की मदद करो। इसलिए उनका कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। इस बातचीत में उन्होंने वरुण गांधी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि न केवल वरुण बल्कि उनकी बहन प्रियंका गांधी या भाई राहुल गांधी भी सपा प्रमुख से पीलीभीत सीट छोड़ने का अनुरोध करेंगे सीट छोड़ने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। बाद में उन्होंने खुद को इस बयान से अलग कर लिया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण गांधी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस उन्हें अमेठी या रायबरेली सीट से उम्मीदवार बना सकती है। क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि, बीजेपी की ओर से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इतना तय है कि वरुण गांधी काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी भी संभावना है कि वह पीलीभीत सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Holi Bhai Dooj 2024 : कब है होली भाई दूज? जानिए तिलक और पूजा अनुष्ठान करने का शुभ समय


