Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों गाज़ियाबाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक “स्पाइडर-मैन” के अंदाज में स्टंट करता नजर आ रहा है। यह दिलचस्प वीडियो शहर के घंटाघर भाटिया मोड़ से लाल कुआं रोड के बीच का है, जिसे एक ऑटो चालक ने अपने फोन में कैद किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा चालक ने एक लकड़ी का फट्टा रिक्शे में इस तरह फिट कर रखा है कि उस पर सवारी आराम से बैठकर यात्रा कर रही है। यह स्टंट देखने में जितना रोमांचक है, उतना ही खतरनाक भी, क्योंकि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय लोग इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं ‘कुछ इसे मनोरंजन का साधन मान रहे हैं, तो कुछ इसे जोखिम भरा कदम कह रहे हैं।’
हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर तेजी से फैल रहा है, और लोग इसे “स्पाइडर-मैन” की उपाधि दे रहे हैं, लेकिन यह शहर की सड़कों पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को भी उजागर करता है। यातायात पुलिस इस घटना पर संज्ञान लेकर उचित कदम उठा सकती है, ताकि ऐसी खतरनाक हरकतें दोबारा न हों।
ये भी पढ़ें : UP Bypolls : यूपी के इन चुनावी जिलों में कांग्रेस जातिगत जनगणना को बनाएगी बड़ा मुद्दा


