राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Holi Update : UP के कई जिलों में आएगी आंधी और बारिश, मथुरा-वृंदावन में होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज

by | Mar 13, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather Holi Update : होली रंगों और खुशियों का पर्व, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को खास अंदाज में मनाया जाता है। इस बार यूपी में होली के दिन मौसम का मिजाज कुछ अलग रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है, खासकर ब्रज क्षेत्र में।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के दिन मथुरा, आगरा, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ समेत अन्य जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं आंधी का रूप ले सकती हैं और गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल और आसपास के इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 14 मार्च यानी होली के दिन उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 15 से 16 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक होली के दिन मथुरा, आगरा, बरेली, नोएडा, अलीगढ़, बदायूं, गाजियाबाद और मेरठ में मौसम खराब रहने की आशंका है। इन क्षेत्रों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मथुरा का न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि आगरा में न्यूनतम 17 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा का न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 28 डिग्री, बरेली में न्यूनतम 18 और अधिकतम 27 डिग्री, अलीगढ़ में न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राम नगरी अयोध्या और भगवान शिव की नगरी वाराणसी में होली के दिन मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों शहरों में आसमान साफ रहेगा और धूप का आनंद लिया जा सकेगा। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, कानपुर में भी मौसम साफ रहेगा और यहां का न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

ये भी पढ़ें : UP News : AMU कैंपस में मंदिर बनाने की मांग, मुस्लिम BJP नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ये भी देखें : Delhi में महिलाओं को 2500 रु वाली Scheme पर Atishi का वार, कहा- “यह मोदी की गारंटी नहीं जुमला था…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर