खबर

Bareilly: प्यार चढ़ा परवान तो मुसलमान से हिंदू बनी ‘मुस्कान’, प्रेमी अर्जुन संग रचाई शादी

by | Sep 15, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर

जहां मुसलमान पक्ष की मुस्कान ने हिंदू पक्ष के लड़के से शादी करने के लिए अपने धर्म का त्याग कर दिया। लड़की ने हिंदू घर्म अपनाकर अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। दोनों का विवाह अगस्त मुनी आश्रम में हुआ है।

बरेली: प्यार किया तो डरना क्या। आखिरकार प्यार के आगे सभी धर्म अपने घुटने टेक ही लेते हैं। दरअसल, एक ऐसा ही मामला बरेली से सामने आ रहा है। जहां मुसलमान पक्ष की ‘मुस्कान’ ने हिंदू पक्ष के लड़के से शादी करने के लिए अपने धर्म का त्याग कर दिया। लड़की ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से विवाह कर लिया। दोनों का विवाह अगस्त मुनी आश्रम में हुआ है। विवाह के बाद मुस्कान का कहना है कि शादी के बाद अब वह अपने पति अर्जुन के साथ ही रहेगी।

मुस्कान ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग    

आपको बता दें कि मुस्कान बदायूं जिले को गोराई गांव की रहने वाली है और जिस युवक ने मुस्कान से शादी की है उस युवक के रिश्तेदार भी उसी गांव रहने वाला है। मुस्कान ने बताया कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से ही अर्जुन सागर से की है। मुस्कान ने पुलिस आधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की भी मांग की है। उसका कहना है कि उसे और अर्जुन को उसके परिवार वालों से जान का खतरा है।

ये भी पढ़ें:-BJP Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने किया यूपी में नई टीम का ऐलान, यहां देखें 98 जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट

Swami Prasad Maurya: सनातन विवाद पर सामने आया स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान, इस बार जो कहा, सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

आखिर कैसे शुरु हुई अर्जुन और मुस्कान की लवस्टोरी

दरअसल, अर्जुन अक्सर मुस्कान के गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने आया करता था। जिस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। जिस समय मुस्कान से अर्जुन की मुलाकात हुई थी। उस दौरान लॉकडाउन थी। दोनों की पहले दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। जिसके बाद मुस्कान और अर्जुन ने जीने-मरने की कसम खाई है और साथ शादी करने का तय किया। मुस्कान का कहना है कि यह इतना असान नहीं था। जिसके दौरान दोनों ने बरेली अगस्त मुनी आश्रम में शादी कर ली।

 

 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर