खबर

World Cup 2023: मैच में रोहित ने विराट को छोड़ा पीछे, जानिए किसने जड़े कितने चौके

by | Oct 15, 2023 | खेल, ट्रेंडिंग

यू तो विराट कोहली का नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा से पहले लिया जाता है। लेकिन अगर बात सिर्फ वर्ल्ड कप की जाए तो हिटमैन के आंकड़ों के आगे किंग कोहली का कहीं भी नामोनिशान नहीं है। वर्ल्ड कप मैच में रोहित शर्मा चौके-छक्के से लेकर रन और शतक बनाने तक, विराट पर हर तरह से भारी पड़े हैं। खास बात यह भी है कि एक वर्ल्ड कप कम खेलने के बावजूद रोहित शर्मा, विराट की तुलना में उनसे बल्लेबाजी के हर विभाग में आगे हैं।

इस बार विराट कोहली अपना चौथा वर्ल्ड कप मैच खेल रहे है। बता दें कि उन्होंने 2011 में वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। और रोहित शर्मा की बात करे तो उनका ये तीसरा वर्ल्ड कप ही है। 2015 में रोहित ने पहला वर्ल्ड कप मैच खेला था। वर्ल्ड कप में विराट ने अब तक 29 मुकाबले खेले है। वहीं अब तक रोहित महज 20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में ही दिखाई दिए है।

ये भी पढ़े :-Assembly Elections: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जारी की प्रत्याशियों के लिस्ट, जानिए कहा से किसको मिला टिकट

रोहित बनाम विराट वर्ल्ड कप के आंकड़े

रन: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 1195 रन बना चुके हैं। जबकि विराट कोहली ने 1186 रन बनाए है। रोहित ने वर्ल्ड कप 2023 के भारत-पाकिस्तान मैच में विराट से ज्यादा रन बनाए हैं।

बल्लेबाजी औसत: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 66.38 की बल्लेबाजी औसत से रन बनाते है। वहीं, वर्ल्ड कप में विराट का बैटिंग एवरेज 49.41 है।

स्ट्राइक रेट: रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट वर्ल्ड कप में 101.96 है। हिटमैन ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आते है। एक तरफ वर्ल्ड कप में विराट का स्ट्राइक रेट 86.06 है।

शतक: वर्ल्ड कप इतिहास में रोहित शर्मा सबसे अधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने अब तक 7 शतक जमाए है। वही विराट कोहली ने अब तक महज 2 वर्ल्ड कप शतक ही जमाए है।

सबसे ज्यादा चौके: रोहित शर्मा के नाम पर वर्ल्ड कप में 122 चौके है, वहीं विराट ने 106 चौके जमाए है।
सबसे ज्यादा छक्के: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में कुल 34 छक्के मार चुके है। विराट इस मामले में बहुत ज्यादा ही पीछे है उन्होंने महज 5 छक्के दर्ज है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर