खबर

गुजरात में 2 दिवसीय दौरे पर CM धामी, साबरमती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को भी देखा

by | Nov 1, 2023 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अहमदाबाद में दो दिवसीय दौरे पर है। आपको बता दें कि CM धामी ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में सुनियोजित रुप से विकसित किया गया इस रिवर फ्रंट का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को देश-विदेश से लगभग 20 से ज्यादा पुरस्कार मिले चुके हैं।

ये भी देखे : Kolkata पहुंची Pakistan Team ने डिनर करने से मना किया, Zomato से आर्डर की बिरयानी !

CM धामी ने लोगों से की बात

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की। साथ ही गुजरात के विकास को लेकर उनके विचार और अनुभव के बारे में जाना। वही उन सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण भी दिया।

ये भी पढ़े : UP News: सीतापुर की जेल में कैद आजम खान को सपा ने MP विधानसभा चुनाव के लिए बनाया स्टार प्रचारक! क्या है प्लानिंग?

आपको बता दें कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। ये साबरमती रे रिवर फ्रंट इकॉनमी एवं इकोलॉजी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक मन जाता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर