Dr Laxmi Narayan Malviya : संत सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने आज कहा कि 23 अगस्त, 2023 को भारत के Chandrayaan3 ने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक लैंडिंग की थी, यह स्वर्णिम उपलब्धि भारत के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नए युग की शुरुआत है। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हुई इस अविश्वसनीय उपलब्धि का सम्मान करते हुए आइए, हम सभी हर साल ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाएं। सितारों तक भारत की यह स्वर्णिम यात्रा निरंतर प्रेरणा देती रहेगी और चमकती रहेगी।
डॉक्टर लक्ष्मी नारायण मालवीय ने अंतरिक्ष में 23 अगस्त 2023 को “चंद्रयान 3” सहित नित नई उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी
ये भी पढ़ें : 23 Aug Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें शुभ और राहुकाल का समय


