खबर

दो दिवसीय दौरे पर पुष्कर सिंह धामी ने की गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से मुलाकात कर उन्हें दी भेंट

by | Nov 2, 2023 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुजरात, अहमदाबाद आज सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

ये भी देखे : धमाके से दहला सिद्धार्थनगर, कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज, मासूम बच्चे समेत दो की मौत.

इससे पहले CM धामी ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण के लिए गए थे । बता दें कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। साथ ही गुजरात के विकास को लेकर उनके विचार और अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। वही उन सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण भी दिया था।

गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में सुनियोजित रुप से विकसित किया गया है। इस रिवर फ्रंट का अपना एक अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही बता दें कि इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को देश-विदेश से लगभग 20 से ज्यादा पुरस्कार मिले चुके हैं।

ये भी पढ़े : अयोध्या में हुई त्रासदी, एक बेटे ने बड़ी बेरहमी के साथ अपने माता-पिता को फावड़े से उतारा मौत के घाट

इसके साथ ही उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री मोदी को श्रेय देते हुए कहा कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है। ये साबरमती रे रिवर फ्रंट इकॉनमी एवं इकोलॉजी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक मन जाता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर