Himachal Politics News : हिमाचल प्रदेश से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने बताया कि हमारे पास बहुमत हैं, कांग्रेस पुरे 5 साल चलेगी। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। बता दें कि खविंदर सिंह सूक्खू ने ये भी दवा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक हमारे सम्पर्क में है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने बताया कि मैंने राजनीति में बहुत संघर्ष किया है। हम अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। जीत हमारी ही होगी। हमारे हिमाचल प्रदेश की जनता की जीत होगी। क्यों भारतीय जनता पार्टी तड़प रही है। अभी जब बजट पर वोटिंग होगी तब अबको पता चल जाएगा उनके साथ जो 6 विधायक गए है उनमे से कई हमारे संपर्क में है। जो हमारे पक्ष में ही वोटिंग करेंगे, तब दिखाई देगा जब कांग्रेस पार्टी की बजट में जीत होगी।
ये भी देखें : Bigg Boss 16 में नजर आए Adbu Rozik की बढ़ी मुश्किलें, आया ED का समन !
भाजपा पर किया वार
मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी सरकार कर्मचारियों और महिलाओं की शुभचिंतक है। ये जनता की सरकार है, सुखविंदर सिंह का कहना कि भाजपा खेल-खेल रही है ये ड्रामा करती हैं। ये पार्टी अच्छे अदाकार है।
कांग्रेस मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव परिणाम के पश्चात संकट में आ गई। बता दें कि तीन निर्दलीय विधायकों और पार्टी के छह विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट किया था। इस वोटिंग का नतीजा ये निकला कि कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी सत्ता में होने के बाद भी हार गए।
ये भी पढ़ें : Rajya Sabha : क्रॉस वोटिंग पर बोले अखिलेश “बागी विधायकों पर होगी कार्रवाई…”
कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में इसके अगले ही दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधायकों की नहीं सुनी गई।