Lucknow News : उत्तर प्रदेश लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 36 कैदियों को HIV संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। HIV पॉजिटिव सभी कैदियों को डॉक्टर की निगरानी में तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 में स्वास्थ्य विभाग ने एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर लखनऊ जेल के कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी। जिसमे लगभग 3 हजार कैदियों का टेस्ट करवाया गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद से जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों में अफरा-तफरी मच गई।
ये भी देखें : World Cancer Day पर Indian Army ने लोगों को किया जागरुक | Dainik Hint | Cancer | Disease
कैदियों की जेल प्रशासन ने शुरू की काउंसलिंग
Lucknow News : मिली जानकारी के मुताबिक, HIV टेस्ट करने पर 36 कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही अब जेल प्रशासन ने 36 नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है।
मरीजों की कुल संख्या हुई 47
इससे पहले एचआईवी के 11 कैदी संक्रमित मिले थे। साथ ही अब 36 नए मामले मिलने पर HIV संक्रमित कैदियों की संख्या 47 हो गई है। केजीएमयू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इन सभी मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। एचआईवी संक्रमित की डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है।


