Politics News : आगामी लोकसभा चुनाव के पास आते ही राजनितिक सरगर्मियां तेज हो गई है। UP में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी ( सपा ) के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अहम बयान सामने आया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर CM योगी ने तीखा प्रहार करते हुए बोला है कि पहले देश का जो माहौल था आज एक नया भारत नजर आ रहा है। साथ आज आजमगढ़ में जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी बताया कि पहले लोग आजमगढ़ के नाम से डरते थे। साथ ही ये भी कहा कि पहले आजमगढ़ माफियाओं और अपराध का गढ़ था। आजमगढ़ में पिछले 10 सालों में बेहतर सुरक्षा हैं।
ये भी देखें : Mayawati News :लोकसभा चुनाव में BSP करेगी गठबंधन ? “बहनजी” ने शीशे की तरह कर दिया साफ | BSP | UP
वही अब ‘पूर्वांचल एक्प्रेसवे से आजमगढ़-लखनऊ की दूरी 2 घंटे’ में तय। साथ ही ये बताया कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी अब हवाई यात्रा कर रहे हैं। 9 एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हैं। आजमगढ़ का विश्वविद्यालय बनाने की दशकों से मांग थी। प्रधानमंत्री की सरहाना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पीएम के करकमलों से सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। आज आजमगढ़ अपनी कला के लिए पहचाना जा रहा है, आजमगढ़ को पुरातन पहचान मिली। 5 लाख का हर गरीब को स्वास्थ्य बीमा, 3 लाख लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन, 4 लाख 20 हजार से ज्यादा हर घर में जल, 1 लाख से ज्यादा टैबलेट और स्मार्टफोन, ये ‘सरकार नौजवानों की आजीविका की चिंता कर रही है।


