Excise Policy Case : राजधानी के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब निति मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद आई है कि ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ एक नया मामला खोला है।
ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?
नए मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार इस मामले पर आम आदमी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में है। इस घटनाक्रम से पहले शनिवार को सीएम केजरीवाल को शराब नीति मामले में कोर्ट से कुछ राहत मिली थी। दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में ईडी द्वारा दायर दो शिकायतों में केजरीवाल को जमानत दे दी।
बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पहले भी ईडी की जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया था कि यह लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश है। उनका दावा है कि यह आप को ‘आप इंडिया अलायंस’ से अलग करने की बीजेपी की साजिश है। हालांकि, उनका दावा है कि वे इस तरह के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। आप नेता आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज ने भी केजरीवाल की संभावित गिरफ्तारी पर चिंता जताई है।


