Lok Sabha Election 2024 : तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रहीहै आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी बीआरएस को तगड़ा झटका लगा है। बीआरएस सांसद डॉ. रंजीत रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि “मैं जनता एवं अपने सभी समर्थकों को सूचित करने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने अपना औपचारिक त्याग पत्र बीआरएस को दे दिया है। मैं चेवेल्ला संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए बीआरएस पार्टी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।” और क्षेत्र के लोगों ने भी मेरा समर्थन किया है। रंजीत रेड्डी ने कहा कि राजनीतिक स्थिति के कारण, मैंने इस्तीफा देने का यह कठिन निर्णय लिया है।
ये भी देखें : Loksabha Chunav: क्या मोहन यादव बिगाड़ेंगे अखिलेश यादव का खेल?
सांसद रेड्डी ने कहा, ”वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए मैंने आज बीआरएस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर एवं पार्टी के नेताओं केसीआर को विशेष धन्यवाद देता हूं। मैं उनसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की अपील करता हूं। मैं सभी लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने इन वर्षों में पार्टी में मेरा समर्थन किया है।


