Elvish Yadav : मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा एक पार्टी में सांप के जहर की तस्करी के मामले में गिरफ्तार है। आपको बता दें कि जेल में एल्विश की रात करवटे बदलते हुए कटी। गौतमबुद्ध नगर के लक्सर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने सोमवार को खुलासा किया कि एल्विश यादव को रविवार रात का खाना दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे पूरा नहीं खाया। उन्होंने आगे बताया कि एल्विश यादव को सोमवार सुबह रूटीन के मुताबिक नाश्ता दिया गया और उन्होंने चाय पी। जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि एल्विश निराश दिखे और बेचैनी के लक्षण दिखाते हुए रात बेचैनी से बिताई।
ये भी देखें : Delhi Scam : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल को होगी जेल ? | CM Arvind Kejriwal
मिलने पहुंचे एल्विश के समर्थक और परिजन
Elvish Yadav : मिली जानकारी के अनुसार एल्विश यादव के परिजन और समर्थक लक्सर जेल सोमवार सुबह उनसे मिलने के लिए पहुंचे। संभावना है कि सोमवार या मंगलवार को एल्विश यादव की जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की जा सकती है। नोएडा पुलिस ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता यादव को रविवार को गिरफ्तार किया और बाद में सूरजपुर की एक अदालत में पेश किया गया, वहां पर उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पिछले साल 3 नवंबर को 26 साल के एल्विश यादव सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में नामित छह आरोपियों में से एक था। अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे फिलहाल जमानत पर हैं। पुलिस के अनुसार, मामला वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 284 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत दर्ज किया गया था।


