Arvind Kejriwal Arrest : गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ”मेरा जीवन देश को समर्पित है।” गुरुवार को करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें उनके आवास से हिरासत में लिया था।
फिलहाल केजरीवाल के मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है। इस दौरान ईडी ने केजरीवाल को लेकर कई दावे किए हैं। ईडी ने दो लोगों की चैट का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें कैश ट्रांजैक्शन को लेकर बातचीत हुई थी। ईडी ने खुलासा किया, “हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपये गोवा में ट्रांसफर किए गए। बड़ी रकम अलग-अलग लोगों को दी गई। हमने इन लोगों की सीडीआर डिटेल हासिल कर ली है। हमारे पास उनके फोन रिकॉर्ड भी हैं। विजय नायर की कंपनी से सबूत मिले हैं।” वही गोवा में चार रास्तों से पैसे को ट्रांसफर किया गया।’
ये भी देखें : Delhi News : गिरफ्तार हुए दिल्ली के CM केजरीवाल | Breaking News |
क्यों पड़ी गिरफ्तारी की जरूरत – सिंघवी
Arvind Kejriwal Arrest : सीएम केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि किसी को दोषी मानने और ईडी के पास उपलब्ध सामग्री के बीच संबंध होना चाहिए। सवाल उठता है कि जब ईडी के पास सब कुछ था तो गिरफ्तारी क्यों जरूरी थी? उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ को सुनवाई करनी थी। हालांकि, केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली।
ये भी पढ़ें : UP News : धर्म निरपेक्षता के खिलाफ, UP मदरसा पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इस मामले में गिरफ्तारी
Arvind Kejriwal Arrest : गौरतलब है कि दिल्ली की नई शराब नीति नवंबर 2021 में लागू की गई थी। हालांकि, यह नीति शुरू से ही विवादास्पद रही। बाद में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शराब नीति में विसंगतियों का आरोप लगाया गया। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी मामला दर्ज किया। केजरीवाल इस मामले में गिरफ्तार होने वाले चौथे बड़े नेता हैं।
पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था। अभी पिछले साल 4 अक्टूबर को ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। फिर इस महीने की शुरुआत में 15 मार्च को ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी कविता को भी गिरफ्तार किया था।


