राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

India Alliance Mega Rally : सुनीता केजरीवाल ने इंड़िया गठबंधन की महारैली को किया संबोधित, पढ़ा सीएम का संदेश

by | Mar 31, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

India Alliance Mega Rally : देश की राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रामलीला मैदान में रैली को संबोधित किया। आपको बता दें कि सुनीता केजरीवाल का कहना है कि ” मेरे पति (अरविंद केजरीवाल ) को मोदी जी ने जेल में डाल दिया। आप बताइये क्या उन्होंने ये ठीक किया? आपके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज्यादा समय तक जेल के अंदर नहीं रख पाएंगे। “

आगे सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, “आपके मुख्यमंत्री आप सभी के दिलों में बसते है। अरविंद केजरीवाल एक शेर हैं।” और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, “कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि अरविंद केजरीवाल जी एक फ्रीडम फाइटर की तरह है जिन्होंने अपने प्राणों की चिंता किये बिना देश के लिए लड़े और शहीद हो गए।” इसके बाद सुनीता केजरीवाल ने अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल के संदेश को भी पढ़ा।

ये भी देखें : Mukhtar Ansari के अंतिम संस्कार के दौरान हुए बवाल पर सख्त हुआ Administration, DM ने दिए ये निर्देश

India Alliance Mega Rally : सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इंडिया रैली के मंच से जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़ा। और बताया कि उन्होंने इस संदेश के जरिए 6 गारंटी देश के सामने रखी है।

ये भी पढ़ें : India Alliance Mega Rally : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना – जानिए मोदी-शाह के किन सवालों का दिया जवाब

  1. देश में गरीबों की बिजली की मुफ्त सेवा मुहैया कराई जाएगी।
  2. देश में 24 घंटे बिजली रहेगी। किसी को भी अब पावर कट का दर नहीं सताएगा।
  3. हर गांव- मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूलों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही हर गांव- हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खुलवाया जाएगा।
  4. स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को एमएसपी दी जाएगी।
  5. हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी.
  6. मेरे प्यारे दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर