राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election : अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है राहुल गांधी, जानिए क्या हैं कांग्रेस की रणनीति

by | Apr 7, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election : कांग्रेस पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी आगामी चुनाव में अमेठी से उम्मीदवार हो सकते हैं। पार्टी ने शनिवार को इस बात का संकेत दिया। सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी 26 अप्रैल के बाद अमेठी सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

उस समय तक वायनाड में दूसरे चरण का मतदान हो चुका होगा, जहां से वह फिलहाल पार्टी के उम्मीदवार हैं। पार्टी का मानना है कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों पर ज्यादा प्रचार की जरूरत नहीं है। शायद इसीलिए पार्टी ने अभी तक दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने से परहेज किया है।

ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा

दरअसल, Lok Sabha Election उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। यहां 27 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस वायनाड के मतदाताओं को यह संदेश नहीं देना चाहती है कि राहुल गांधी ये सीट छोड़ सकते हैं या फिर अमेठी ही वायनाड का विकल्प है। इसलिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति के तहत अभी तक अमेठी से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने अमेठी और केरल की वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लोकसभा चुनाव के बीच मुख्तार अंसारी के घर जाएंगे सपा प्रमुख, जानिए गाजीपुर दौरा क्यों है खास

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, सुखजिंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, निर्मल खत्री, राज बब्बर, सचिन पायलट, पीएल पुनिया और 40 अन्य पार्टी नेता शामिल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर