राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : भदोही सीट से भाजपा ने उतारा उम्मीदवार, यहां TMC और BJP के बीच होगी काटे टक्कर

by | Apr 11, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की भदोही सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि बीजेपी ने डॉ. विनोद कुमार बिंद को भदोही से बतौर उम्मीदवार उतारा है।

वही बिंद वर्तमान में मिर्ज़ापुर जिले की मझावां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी ने भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से मैदान में उतारा था. बिंद ने मझवां सीट से टिकट मांगा था, लेकिन ज्ञानपुर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से चुनाव लड़ा।

ये भी देखें : डिंपल के खिलाफ भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार, जानिए कौन है जयवीर सिंह | UP News |

विनोद कुमार बिंद भदोही से ललितेशपति त्रिपाठी के खिलाफ चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ेंगे। ललितेश समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं, समाजवादी पार्टी ने यह सीट बसपा को दे दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के वंशज ललितेशपति त्रिपाठी पहले मिर्ज़ापुर की मधुबन सीट से विधायक रह चुके हैं।

इस बीच बीजेपी राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. कौशांबी, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद जैसी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है. बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को भी पांच सीटें आवंटित की हैं. कौशांबी से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के टिकट को लेकर अटकलें तेज हैं. हालाँकि, बृजभूषण ने अपना अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : मलूक नागर ने बीएसपी से दिया इस्तीफा, आरएलडी का थामा दामन

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दसवीं लिस्ट जारी की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के सात उम्मीदवार शामिल थे. जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई उनमें मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया और मछलीशहर शामिल हैं। बीजेपी ने कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है. इसके अलावा पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से उम्मीदवार बनाया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर