Lok Sabha Election 2024 : 2024 का चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में नहीं हैं। इस बार की चुनावी हवा कांग्रेस को एक के बाद एक झटके दे रही है। आपको बता दें कि लगभग हर दिन नेता दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले, गौरव वल्लभ, जो कांग्रेस के प्रवक्ता भी थे, ने भाजपा के प्रति निष्ठा बदल ली थी।
ये भी देखें : डिंपल के खिलाफ भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार, जानिए कौन है जयवीर सिंह | UP News |
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, रोहन गुप्ता ने 22 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उन्होंने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए।
रोहन गुप्ता का कहना है कि, “मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने मुझे लगातार अपमानित किया है और चरित्र हनन। व्यक्तिगत संकट की स्थिति में, मैं यह निर्णय लेने के लिए मजबूर हूँ।”
रोहन गुप्ता और गौरव वल्लभ जैसे प्रमुख नेताओं के दलबदल को आगामी चुनावों के लिए तैयार कांग्रेस पार्टी के मनोबल के लिए एक झटका माना जा रहा है।


