Lok Sabha Election 2024 : आज 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है। आपको बता दें कि सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत इन सभी सीटों पर आज वोट पड़ेंगे। प्रदेश की जनता इन 8 सीटों पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह पर अपना वोट डालेंगी। जगह-जगह पर पोलिंग बूथ के इंतजाम किये जा चुके है। जनता ने अपना मन भी बना लिया है कि वह किसके खाते में अपना कीमती वोट देंगी।
ये भी देखें : UPSC Topper EXCLUSIVE : Aditya Srivastav ने कैसे हासिल की UPSC First Rank, सुनिए आदित्य की जुबानी ..
मतदान देने का समय,
बता दें कि पहले चरण की इन आठ सीटों (Lok Sabha Election 2024) पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक मतदान होगा।
मतदान केंद्र पर ना करें ये काम
- अपना वोट स्वयं डालें किसी और के लिए वोट डालने की कोशिश ना करें। ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है।
- अपना वोट किसी के पक्ष में डालने के लिए रिश्वत ना लें।
- ईवीएम वीवीपीएट और पोलिंग बूथ के किसी भी समाग्री से कोई छेड़ छाड़ ना करें।
- मतदान केंद्र पर मौजूद किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के काम में बाधा ना डालें।
- मतदान केंद्र के आसपास ना तो थूकें और ना ही तो कूड़ा आदि फैलाएं।


