राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : आज देशभर के कुल 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर पहले चरण में होगा मतदान, इन बातों का रखें ध्यान

by | Apr 19, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : आज भारत में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का आगाज हो गया है। आपको बता दें कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होंगे। उत्तर प्रदेश की 8 सीट,असम की 14, अरुणाचल प्रदेश की सभी 2, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की 11, महाराष्ट्र की 5, मेघालय की सभी दो, सिक्किम की 1, मिजोरम की 1, नगालैंड की 1, तमिलनाडु की सभी 39 सीट, राजस्थान की 12, त्रिपुरा की 1, लक्षद्वीप की 1, पश्चिम बंगाल की 3, उत्तराखंड की सभी 5, अंडमान और निकोबार द्वीप की 1, जम्मू-कश्मीर की 1 और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में जनता चुनावी रण में उतरे 1625 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने वाली है।

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए। बता दें कि मतदान केंद्र पर क्या लेकर जाना चाहिए और क्या नही लेकर जाना चाहिए, वोटिंग पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मतदाताओं को मतदान केंद्र में जाने पर क्या क्या सावधानी बरतनी है।

ये भी देखें : UPSC Topper EXCLUSIVE : Aditya Srivastav ने कैसे हासिल की UPSC First Rank, सुनिए आदित्य की जुबानी ..

मतदान केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

  • मतदान केंद्र और उसके आसपास हमेशा शांति बनाए रखें।
  • भारत के चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अपना फोटो आईडी कार्ड दिखाएं।
  • मतदान करने के निर्देशों का पालन करें।
  • मतदान केंद्र में हमेशा कतार में रहे और अपनी बारी का इंतजार करें।
  • मतदान दल के प्रति शिष्टाचार दिखाएं जो आपके वोट की सुविधा प्रदान कर रहा है।
  • अपना वोट डालने के बाद शांतिपूर्वक केंद्र से बाहर जाए।

मतदान केंद्र पर ना करें ये काम

  • ईवीएम वीवीपीएट और पोलिंग बूथ के किसी भी समाग्री से कोई छेड़ छाड़ ना करें।
  • अपना वोट स्वयं डालें किसी और के लिए वोट डालने की कोशिश ना करें। ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है।
  • अपना वोट किसी के पक्ष में डालने के लिए रिश्वत ना लें।
  • मतदान केंद्र पर मौजूद किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के काम में बाधा ना डालें।
  • मतदान केंद्र के आसपास ना तो थूकें और ना ही तो कूड़ा आदि फैलाएं।

ये भी पढ़ें : Delhi MCD Mayor Election 2024 : AAP ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवारों का किया एलान, जानिए किसे बनाया प्रत्याशी

मतदान केंद्र पर ये वस्तुएं वर्जित

  • धुम्रपान
  • फोन
  • हथियार
  • फोटोग्राफी करना वर्जित

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर