राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live : आज देशभर के कुल 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग, जानिए लाइव अपडेट हमारे साथ

by | Apr 19, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting Live : आज देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हो रहे है। उत्तर प्रदेश की 8 सीट,असम की 14, अरुणाचल प्रदेश की सभी 2, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की 11, महाराष्ट्र की 5, मेघालय की सभी दो, सिक्किम की 1, मिजोरम की 1, नगालैंड की 1, तमिलनाडु की सभी 39 सीट, राजस्थान की 12, त्रिपुरा की 1, लक्षद्वीप की 1, पश्चिम बंगाल की 3, उत्तराखंड की सभी 5, अंडमान और निकोबार द्वीप की 1, जम्मू-कश्मीर की 1 और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर मतदान होगा।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : चार्ली चैपलिन ऑफ़ इंडिया की वीडियो देख समझे मतदान का मतलब | #election #vote

पहले चरण में 1600 से अधिक प्रत्याशी चुनावी रण में है। बता दें कि इस चरण में 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री, 2 पूर्व राज्यपाल आज इसकी किस्मत का फैसला होगा। वोटिंग 7 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी। आज सिक्किम की और अरुणाचल प्रदेश दोनों की मिलकर 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की इन आठ सीटों पर मतदान आज, जानिए समय और अन्य डिटेल्स

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता है। जिसने पुरुषों की संख्या 8.4 करोड़ है, महिला मतदाता की संख्या 8.23 करोड़ है। बता दें कि इनमे से 35.67 लाख मतदाता ऐसे हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। वही 20 से 29 वर्ष की बीच के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इन सभी मतदाताओं के लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ का इंतजाम किया गया है।

5:04 PM

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रमतदान प्रतिशत
1.सहारनपुर53.31
2.कैराना48.92%
3.मुज़फ्फरनगर45.18 %
4.बिजनौर45.70 %
5.नगीना 48.15%
6.मुरादाबाद46.28%
7.रामपुर 42.77%
8.पीलीभीत49.06%

4:59 PM

क्रम संख्याराज्यमतदान प्रतिशत
1.उत्तर प्रदेश47.44%
2.पश्चिम बंगाल66.34%
3.उत्तराखंड45.53%
4.त्रिपुरा68.35%
5.तमिलनाडु50.80%
6.सिक्किम52.72%
7.राजस्थान41.51%
8.पुडुचेरी58.86%
9.नगालैंड51.03%
10.मिजोरम48.93%
11.मेघालय61.95%
12.अंडमान निकोबार45.48%
13.अरुणाचल प्रदेश53.49%
14.असम60.70%
15.बिहार39.73%
16.छत्तीसगढ़58.14%
17.जम्मू कश्मीर57.09%
18.लक्षद्वीप43.98%
19.मध्य प्रदेश53.40%
20.महाराष्ट्र44.12%
21.मणिपुर62.58%

4:47 PM

4:02 PM

बीजेपी नेता और मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में कथित तौर पर पथराव को लेकर कहा कि आज चुनाव के तीन घंटे में 198 शिकायतें चुनाव आयोग को मिलती हैं ।

3:43 PM

बिहार नवादा में दिव्यांग प्रह्लाद कुमार अपने स्कूटर पर सवार होकर मतदान करने के लिए बाघीबरडीहा बूथ पहुंचे।

3:33 PM

जम्मू कश्मीर के कठुआ में नवविवाहित जोड़ा भी मतदान करने पंहुचा।

3:29 PM

राजस्थान के भरतपुर में युवक बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर वोट डलवाने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचा।

2:54 PM

मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि कुछ महिलाओं द्वारा इंफाल में 5 थोंगजू और 31 खोंगमान जोन में अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद वोटिंग को रोक दिया गया। मतदान केंद्र को मतदान अधिकारी ने बंद कर दिया।

2:48 PM

पुडुचेरी के सीएम और अखिल भारतीय नामथु राजियम कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी बाइक पर अपना मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। वहीं उनके पीछे उनके सुरक्षागार्ड दौड़ते हुए नजर आए।

2:39 PM

पश्चिम बंगाल से एक झड़प की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और सिलीगुड़ी में पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी को डबग्राम-फुलबारी से पोलिंग बूथ में जाने से रोका। पुलिस जब उन्हें हिरासत में लेने लगी तब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वह हंगामा खड़ा कर दिया।

2:34 PM

2:24 PM

मणिपुर से एक हिंसा की खबर सामने आई है आपको बता दें कि मणिपुर में पहले चरण के मतदान के दौरान बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र पर फायरिंग हुई जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने EVM को ही तोड़ दिया।

2:18 PM

राज्य – 1 बजे तक मतदान

• उत्तर प्रदेश – 36.96%
• पश्चिम बंगाल – 50.96%
• उत्तराखंड – 37.33%
• त्रिपुरा – 53.04%
• तमिलनाडु – 39.51%
• सिक्किम – 36.82%
• राजस्थान – 33.73%
• पुडुचेरी – 44.95%
• नगालैंड – 39.33%
• मिजोरम – 37.03%
• मेघालय – 48.91%
• अंडमान निकोबार – 35.70%
• अरुणाचल प्रदेश – 35.65 %
• असम – 45.12%
• बिहार – 32.41%
• छत्तीसगढ़ – 42.57%
• जम्मू कश्मीर – 43.11%
• लक्षद्वीप – 29.91%
• मध्य प्रदेश – 44.43%
• महाराष्ट्र – 32.36%
• मणिपुर – 46.92%

2:05 PM

उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर 2.5 फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी पत्नी बुशरा के साथ वोट डाला।

1:27 PM

1:13 PM

मध्य प्रदेश के बालाघाट मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय धीमर टोला में नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही वोट डाला।

1:03 PM

12:49 PM

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बीजापुर के चिहका गांव के पास आईईडी विस्फोट हो गया। जिसमे RPF का एक कमांडेंट घायल हो गया।

12:45 PM

मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के समय हिंसा हो रही हैं। मिली रिपोर्ट के अनुसार मोइरंग विधानसभा क्षेत्र के थमनपोकपी में मतदान केंद्र पर गोलीबारी की गई।

12:44 PM

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक का कहना है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बहुत हद तक हिंसा को कंट्रोल किया है। परन्तु TMC के कुछ गुंडे एक्टिव हैं।

12:33 PM

• बिजनौर 25.50%
• सहारनपुर 29.84%
• कैराना 25.89%
• मुरादाबाद 23.35%
• मुजफ्फरनगर 22.62%
• नगीना 26.89 %
• पीलीभीत 26.94%
• रामपुर 20.71%

12:30 PM

12:25 PM

मोकोकचुंग में नगालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने अपना मतदान किया। आपको बता दें कि नगालैंड की एक मात्र लोकसभा सीट पर आज वोटिंग हो रही है।

12:10 PM

  • उत्तर प्रदेश                     25.20%
  • पश्चिम बंगाल               33.56%
  • उत्तराखंड                       24.83%
  • त्रिपुरा                                  34.54%
  • तमिलनाडु           23.72%
  • सिक्किम          21.20%
  • राजस्थान                     22.51%
  • पुडुचेरी                     28.10%
  • नगालैंड                              22.82%
  • मिजोरम                   26.56%
  • मेघालय                      32.61%
  • अंडमान निकोबार             21.82%
  • अरुणाचल प्रदेश                  18.74%
  • असम                        27.22%
  • बिहार                                 20.42%
  • छत्तीसगढ़                  28.12%
  • जम्मू कश्मीर               22.60%
  • लक्षद्वीप                            16.33%
  • मध्य प्रदेश                 30.46%
  • महाराष्ट्र                   19.17%
  • मणिपुर                              28.19%

12:02PM

चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने अपना मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव NDA के लिए मुश्किल होने वाला है। तमिलनाडु का मैंने दौरा किया है। मुझे हमारी सरकार की छवि बहुत अच्छी नजर आई।

11:59 AM

आज गांधीनगर लोकसभा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि अमित शाह 12 बजे के करीब अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। वह 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मूहर्त में अपना पर्चा भरेंगे।

11:52 AM

भंडारा में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मतदान किया। वोट देने के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में किसान और युवा वोट देने के लिए अपने घरो से निकल रहे है। उनका कहना है कि सभी लोग राहुल गांधी की सरकार चाहते है।

11:41 AM

बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग को 10 बजे तक चुनाव को लेकर 151 शिकायतें मिली हैं। पहले चरण में बंगाल की 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वही वोटिंग के दौरान कूचबिहार से हिंसा की खबर सामने आई है। जहां पर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ है। जिसमे बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गया है

11:32 AM

कांग्रेस नेता सचिन पायलट का दावा कि राजस्थान में भाजपा से अधिक कांग्रेस को सीटें हासिल होंगी। साथ ही ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 400 पार सीट मिलने के दाव को एक जुमला बताया है। जहां एक ओर भाजपा अपने लिए जनता से 15 साल मांग रही है। वही दूसरी और नौजवानों को सेना भर्ती के नाम पर 4 साल वाली अग्निवीर सेवा लेकर आई है।

11:28 AM

11:24 AM

नागपुर के एक पोलिंग बूथ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोट डाला।

11:15 AM

अरुणाचल प्रदेश में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक विधानसभा चुनाव में 20% और लोकसभा चुनाव में 15% वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटों और विधानसभा चुनाव की 50 सीटों पर मतदान जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू अपना मतदान कर चुके है। असम के गोहपुर और तलहटी शहर होलोंगी का खराब मौसम होने के बाद भी वहां की जनता लाइन में खड़ी होकर मतदान कर रहे हैं।

11:01 AM

समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुरादाबाद में विशेष धर्म के लोगों को भाजपा धमका रही है।

10:55 AM

तमिलनाडु के चेन्नई में फिल्म निर्माता और अभिनेता प्रभु गणेशन ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट दिया।

10:46 AM

10:42 AM

10:39 AM

मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हरेन्द्र मलिक ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव बालियान के गांव कुटबा कुटबी में भाजपा के एजेंट्स ने बूथ कैपचरिंग की है।

10:18 AM

उत्तराखंड के हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव ने मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने वोट डाला। साथ ही पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने भी मतदान किया। तमिलनाडु के सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने भी वोट डाला।

10:11 AM

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि शामली के गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। वहां की पोलिंग बूथ पर सन्नाटा छाया रहा। एक भी मतदाता वोट डालने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ग्रामीणों को मनाने के लिए वहां पहुंचे।

10:03 AM

  • उत्तर प्रदेश    12.67 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल 15.09 प्रतिशत
  • उत्तराखंड      10.54 प्रतिशत
  • तमिलनाडु      8.21 प्रतिशत
  • सिक्किम    7.92 प्रतिशत
  • राजस्थान     10.67 प्रतिशत
  • पुडुचेरी 8.52 प्रतिशत
  • नगालैंड 8.61 प्रतिशत
  • मिजोरम       10.97 प्रतिशत
  • मेघालय 13.30 प्रतिशत
  • मणिपुर 8.43 प्रतिशत
  • मध्य प्रदेश     14.12 प्रतिशत
  • त्रिपुरा   6.62 प्रतिशत
  • अंडमान निकोबार     8.64 प्रतिशत
  • अरुणाचल प्रदेश      4.95 प्रतिशत
  • असम  11.15 प्रतिशत
  • छत्तीसगढ़      12.02 प्रतिशत
  • जम्मू कश्मीर  10.43 प्रतिशत
  • लक्षद्वीप     5.59 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र       6.98 प्रतिशत
  • बिहार 9.30 प्रतिशत

बिहार की 9 बजे तक के वोटिंग का अपडेट आ गया है। आपको बता दें कि यहां की 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक औरंगाबाद में 6.01%, जमुई में 9.12% मतदान, 7.10% वोटिंग नवादा में और गया में 9.30% वोटिंग दर्ज की गई है।

9:44 AM

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के चंदामारी में स्थित मतदान केंद्र पर पत्थर बाजी हुई है।

9:30 AM

चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मतदान किया। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी वोट देने पहुंचे। मतदान के बक़ायद उन्होंने कहा कि आज मैं आप सबसे ये अपील करना चाहता हूं आज लोकतंत्र का त्यौहार है, इस त्यौहार का हिस्सा बने और मतदान जरूर करें। आपके मतदान करने से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।

अमेरिका

9:22 AM

अमेरिका
अमेरिका
अमेरिका

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर